सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में चार मार्च को राम-राम भगवा होली खेली जाएगी और भगवान नरसिंह की शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार मार्च को धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में राम-राम भगवा होली खेली जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोग सुबह नौ बजे बैदौला चौराहा एकत्रित होकर भगवान नरसिंह की आरती करने के बाद शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा बैदौला चौराहा से होकर मंदिर चौराहा, तेलियाना मोहल्ला से होकर खीरा मंडी में पहुंचकर प्रसाद वितरित कर शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.