सिद्धार्थ, जून 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार शाम डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी तट पर धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में मां अचिरावती महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विधि विधान से पूजन व 1001 दीप प्रजज्वलितकर मां अचिरावती राप्ती की आरती उतारी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर किया। भजन संध्या का दौर देर शाम तक चला। वही पंडित राकेश शास्त्री, शुभम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान से पूजन कर लोक कल्याण व क्षेत्र, क्षेत्रवासियों के कुशलता की कामना की। पूर्व विधायक ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृतिक अभियान के अंतर्गत विगत 13 वर्षों से लगातार गंगा दशहरा का पर्व डुमरियागंज राप्ती न...