धनबाद, मार्च 13 -- डुमरा-गोमो मुख्य मार्ग स्थित डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल के समीप भगवती अलंकार ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी के बाद गुरुवार को डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार से घटना की जानकारी ली और अस्पताल कॉलोनी का अवलोकन किया, जहां बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी। इसके बाद डीएसपी ने बाघमारा थाने में थाना प्रभारी अजीत कुमार और जांच अधिकारियों के साथ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस को अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दुकान की दीवार काटकर और तिजोरी को गैस कटर से उड़ाकर 60 हजार नकद सहित करीब 25 लाख के जेवरात पार कर दिए थे।थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुछ पुराने अपराधियों और संदिग्धों को हिरास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.