सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विष्णुपुर गांव में मंगलवार दोपहर घर से लापता नौ वर्षीय छात्र आदित्य कुमार का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। वह कुम्हरा विष्णुपुर निवासी काली चरण मंडल का पुत्र था। आदित्य सोमवार शाम करीब पांच बजे घर के पास से लापता हुआ था। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता काली चरण मंडल हरियाणा के हिसार में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो गए। मृतक के दादा विन्देश्वर मंडल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से डेढ़ डिसमिल जमीन को लेकर छह साल से विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रादेशिक दो: डुमरा में घर से लापता छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका मामला कोर्ट में लं...