प्रधान संवाददाता, अगस्त 9 -- पटना में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत अब डुमरी चौकी से इनकम टैक्स गोलबंर तक ऑटो और ई रिक्शा नहीं चलेंगे। राजाबाजार की तरफ से पटना एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले लोगों को भी नए रास्ते से आना होगा। दरअसल नेहरू पथ पर चिड़ियाघर गेट नंबर-1 और राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के पास जाम की समस्या से छुटकारा के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की है। सोमवार से नेहरू पथ स्थित डुमरा पुलिस चौकी से ही ऑटो और ई-रिक्शा को एयरपोर्ट रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं नेहरू पथ पर आयकर गोलंबर से चिड़ियाघर तक व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने से संबंधित निर्णय भी जल्द लिया जाएगा। इस रूट पर केवल निजी वाहन, सरकारी वाहन और स्कूली बसों के परिचालन की अनुमति होगी। अधिकारियों का कहना है कि राजवंशीनगर मंदिर के पास मेट...