बांका, जुलाई 20 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के एमडीएन हाई स्कूल डुमरामा को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया। इसका रविवार को ऑनलाइन शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, नपं की उप मुख्य पार्षद आशा देवी, स्कूल की प्राचार्या दुर्गा कुमारी, पार्षद रेखा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीडीओ ने कहा कि यह अवसर बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अध्याय है। आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, डिजिटल संसाधनों तथा समग्र शैक्षणिक वातावरण से सुसज्जित ये मॉडल स्कूल छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में सात मॉडल स्कूलों का हुआ शुभारंभ, उदघाटन, स्कूलों में भव्य समारोह ह...