बक्सर, फरवरी 10 -- उत्साह 24 फरवरी तक चलेगा घर-घर दवा सेवन कार्यक्रम बीडीओ और स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया उद्घाटन फोटो संख्या- 13, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव प्रखंड मुख्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते बीडीओ संदीप पांडेय, सीडीओ डॉ. शालिग्राम पांडेय सहित अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय, सीडीओ डॉ. शालिग्राम पांडेय, पीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी प्रसाद, प्रबंधक अफरोज आलम सहित अन्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से किया। यह अभियान 24 फरवरी तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत गांव-गांव और टोले-मुहल्लों में घर-घर पहुंचकर दवा सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा।...