बक्सर, जुलाई 22 -- - बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर एकदिवसीय ओपीडी बहिष्कार: - आपातकालीन सेवाएं रहीं चालू, भटकते रहे सैकड़ों मरीज: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। अरवल के सिविल सर्जन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रखी। यह भी पढ़ें- सुरक्षा को लेकर सरकारी अस्पतालों में बंद रहा ओपीडी, निराश लौटे मरीजडॉक्टरों का विरोध बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर चिकित्सकों ने एकदिवसीय ओपीडी बहिष्कार कर सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहीं। ओपीडी बंद रहने के कारण सुबह से इलाज करान...