बक्सर, अप्रैल 14 -- अभियान आग से बचाव को मॉकड्रिल व ऑडिट शुरू, सप्ताह भर चलेगा सुरक्षित समाज बनाने पर जोर, लोगों को किया जाएगा जागरूक फोटो संख्या- 02, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करती अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी सहित अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार को शहीद हुए फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर विभागीय शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का पिन फ्लैग लगा अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गयी श...