बक्सर, अप्रैल 11 -- अलर्ट लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी कल सोमवार को 4 फीडरों से छह घंटे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति फोटो संख्या- 03, कैप्सन- डुमरांव का बिजली पावर सब स्टेशन। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। डुमरांव विद्युत पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रियां शुरू होगी। इस दौरान सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके कारण शहर और आसपास के इलाके में छह घंटे बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तियाज ने बताया कि डुमरांव पावर हाउस (33/11 केवी) में 3.15 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होना है। इसके लिए सोमवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान ...