बक्सर, अप्रैल 26 -- नमन सीपीआई के वरिष्ठ नेता की पुण्यतिथि पर जन प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें लोगों के घरेलू झगड़े को मिल-बैठ कर सुलह कराना उनके दिनचर्या में शामिल था फोटो संख्या- 03, कैप्सन- रविवार को डुमरांव नगर भवन में सीपीआई के नेता सत्यनारायण प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते कार्यकर्ता। डुमरांव। निज संवाददाता। नगर भवन में दिवंगत वरिष्ठ सीपीआई नेता सत्यनारायण प्रसाद की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगर के समाजसेवी के साथ काफी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल हुए। पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों ने इसमें शामिल होकर अपने विचार रखते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। मौके पर मौजूद पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह ने कहा कि स्व. सत्यानारायण मजदूरों और महिलाओं के सम्मान के लिये हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और उसमें उन्हें कामयाबी भी मिली। ...