बक्सर, दिसम्बर 22 -- पेज पांच के लिए ------ शोक पिछले नौ साल से पूणे की कंपनी में काम कर परिवार का करता था भरण-पोषण कंपनी से रविवार की देर रात नहीं लौटा घर, सुबह में खोजने के दौरान मिला शव डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। पूणे में रोजी-रोटी कमाने गए डुमरांव के एक मजदूर की रविवार की देर रात गला काट हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह पूणे के भोसली से शव बरामद होते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी के साथ बच्चे व भाई बिलख पड़े। डुमरांव के शहीदमर्द में मौत की खबर आते ही परिवार शोक में डूबा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डुमरांव शहर के शहीदमर्द मुहल्ला निवासी दीपक प्रजापति अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। रोजी-रोटी के लिए दीपक नौ साल पहले पूणे गया था। बाद में शादी होने के बाद पत्नी डोली देवी और तीन बच्चों के साथ पूणे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.