बक्सर, मार्च 13 -- फोटो डुमरांव। जदयू नेता व डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा दिल्ली में जदयू सांसद संजय झा से मिलकर डुमरांव की समस्याओं के निदान की मांग की। सांसद का ध्यान डुमरांव बाईपास के निर्माण, शहर की मुख्य सड़क की खराब स्थिति तथा डुमरांव में पीएचईडी द्वारा की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था में तकनीकी खामियों को दूर कराने की मांग उठाई। कहा कि इन समस्याओं के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर डुमरांव बाईपास का निर्माण नहीं होने से शहर में यातायात अस्त-व्यस्त होकर रह गई है। जिसके कारण हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर संभव प्रयास...