बक्सर, जून 12 -- डुमरांव, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव के वित्तीय अधिकारी सीएस के पास रहने से यहां के हर कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। अस्पताल में पदस्थापित प्रभारी डीएस डा. प्रेमा कुमारी चाहकर भी यहां की कमी को दूर नहीं कर पाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से लगा यहां का सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक भी खराब है, जिसके कारण अस्पताल डाक्टर सहित सभी स्टॉफों का पिछले तीन माह से वेतन प्रभावित है। इतना ही नहीं डीएस के द्वारा कमियों को दूर करने के संबंध में लिखे जाने के बाद भी सीएस के द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है। यह सबकुछ स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के पास मेरे और डुमरांव विधायक के द्वारा लिखित शिकायत की जा रही है। उक्त बातें जदयू अनसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्य जिला कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति के नथ...