पलामू, जुलाई 1 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात में चोरों ने तीन किसानों के खेतों में लगे 3 एचपी क्षमता वाले सिंचाई मोटर चोरी कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर मोटरों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। डुमरहाथा निवासी अयोध्या सिंह तथा बरवाडीह निवासी अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह के खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए 3 एचपी मोटर मंगलवार रात अज्ञात चोर खोलकर ले गए। बुधवार सुबह किसान खेत पहुंचे तो मोटर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। पीड़ित किसानों का कहना है कि सिंचाई मोटर की चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और खेती का कार्य भी प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार...