अररिया, सितम्बर 27 -- बथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के नितिन कुमार गुप्ता द्वितीय कमान अधिकारी (कमांडिंग अधिकारी) के दिशा निर्देशन पर सीमा चौकी एच समवाय घूरना के कार्यक्षेत्र जीवंत गांव डुमरबन्ना में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में डॉ.बीर बहादुर सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) 56वीं वाहिनी स.सी.बल बथनाहा के द्वारा सीमावर्ती नागरिकों की नि:शुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के चिकित्सा शाखा के कर्मचारी द्वारा स्थानीय लोगों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में 100 सीमावर्ती नागरिक लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी स...