गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव की रहने वाली अनीता देवी ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने,मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही सुरेंद्र महतो और सत्यनारायण महतो को नामजद आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को अनीता देवी अपने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे डायन कहकर अपमानित करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके कारण उनके घर में बीमारी आती है और उसे उस स्थान पर आने-जाने से मना किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जमीन छोड़ने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि उसने जमीन नहीं छोड़ी तो उसे मारकर वहीं दफना देंगे और बाद में जेल से भी निकल आएंगे। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.