बांका, मई 29 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत डुमरकोल गांव के एक युवक की राजस्थान के उदयपुर शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक युवक सिकंदर सिंह का पुत्र प्रीतम कुमार उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम कुमार उदयपुर में रंग पेंट का काम किया करते थे।गुरुवार शाम वह अपने सहयोगियों के साथ काम से वापस लौट रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए,वहां इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक यह भी पढ़ें- डुमरकोल के एक युवक की उदयपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सहित 1 साल का पुत्र छोड़ गया है।परिजनों ने बताया कि शनिवार को प्रीतम का शव उनके पैतृक गांव ...