गुमला, दिसम्बर 17 -- भरनो। प्रखंड के डुबो लैंप्स में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन सीओ अविनाश कुजूर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोक्तार आलम व मुखिया जयराम उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर सीओ ने बताया कि प्रखंड के अन्य लैंप्स में भी जल्द ही धान की खरीदारी शुरू की जाएगी।उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष लैंप्स द्वारा धान की खरीद 20 रुपये प्रति किलो की दर से की गई थी, जबकि इस वर्ष 24 रुपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से धान खरीदा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पिछले वर्ष भुगतान में हुई परेशानी इस बार नहीं होगी और किसानों को 48 घंटे से एक सप्ताह के भीतर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि पिछले वर्ष भुगतान में देरी के कारण किसानों में जो हिचक थी, उसे दूर करने का प्रयास किया जा र...