तेहरान, मार्च 29 -- ईरान ने आयरिस डेना पर हुए हमले का बदला लेने का ऐलान किया है। ईरानी नेवी ने कहाकि जैसे ही अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, उसकी सीमावर्ती मिसाइलों की रेंज में आएगा, वह इस पर हमला बोल देगा। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक, ईरान के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने कहाकि ईरान अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत की हर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने आगे कहाकि पूर्वी हिंद महासागरीय जलडमरूमध्य और ओमान सागर-जो जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी का दरवाजा है-पूरी तरह से ईरानी नौसेना के नियंत्रण में है।आयरिस डेना को 4 मार्च को श्रीलंका के दक्षिण में डुबो दिया गया था। इसे गाले के पास, 20 समुद्री मील पश्चिम में अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से मार गिराया गया था। एक अनुमान के मुताबिक इस ह...