कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जिले में मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाने के लिए चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में डुप्लिकेट मतदाता सामने आयें हैं। आधार आधारित सत्यापन के दौरान 2,45,424 मतदाताओं के नाम दो स्थानों या पर पाए गये गये, जिनमें से नियमानुसार एक स्थान से नाम काट दिया गया है। डुप्लिकेट मतदाता सत्यापन को लेकर बीएलओ गांव-गांव जाकर आधार के माध्यम से मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित किये। इस दौरान यह भी सामने आया कि 5,11,390 मतदाताओं के नाम एक ही ग्राम पंचायत में दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज थे। जांच के बाद सभी मामलों में आवश्यक सुधार करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। प्रशासन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में चलाये गए विशेष सर्वे अभियान के तहत शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया ...