लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- खमरिया, संवाददाता। डीएम की अनुमति के बाद खमरिया पुलिस ने आपराधिक किस्म के एक व्यक्ति पर जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस ने बाजार में अपराधी को आदेश की प्रति उपलब्ध कराते हुए जिला बदर की कार्रवाई से अवगत कराया। लोगों को सजग करने के लिए पुलिस ने ढोल बजवाकर डुग्गी भी लगवाई। खमरिया थाना क्षेत्र के भट्ठीपुरवा मजरा बसढ़िया गांव निवासी महेंद्र दीक्षित पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। खमरिया पुलिस ने महेंद्र पर जिला बदर की कार्रवाई के लिए फाइल जिलाधिकारी को भेजी थी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने महेंद्र पर जिला बदर की कार्रवाई की अनुमति देते हुए अगले 6 महीने तक महेंद्र के खीरी जिले की सीमाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। खमरिया थाने के उप निरीक्षक उदयभान उपाध्याय ने महेंद्र को बाजार में आदेश की प्रति रिसीव कराते हुए जिला ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.