उरई, फरवरी 14 -- उरई, संवाददाता। दो साल पहले रेलवे संपत्ति चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ आरपीएफ ने 82 की कार्रवाई कर दी है। दारोगा राघवेंद्र सिंह ने टीम के साथ मोहल्ले में जाकर न सिर्फ डुग्गी पिटवाई, बल्कि आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा कर 16 फरवरी तक रेलवे न्यायालय में पेश होने को कहा है। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि वह काफी समय से घर तो दूर की बात, मोहल्ले तक नहीं दिखाई पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि उरई यार्ड से पेंड्रोल चोरी में पकड़ा गया था। आरपीएफ थाने के सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रधान आरक्षक चंद्रकेश के साथ आरोपी इमरान उर्फ मुन्ना खान िनवासी मोहल्ला तुफैलपुरवा में छापेमारी की। टीम को आरोपी घर पर नहीं मिला। जांच पड़ताल करने के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई महीनों से गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.