चंदौली, अप्रैल 17 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रभु नारायणपुर गांव के समीप स्थित डुगडुगवा पहाड़ी पर पिछले दो दिनों से आग लगी हुई है। आग से आसपास की बस्तियों में इसे फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जड़ी-बूटियों का नुकसान हो रहा है और वन्यजीवों और पक्षियों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैलती जा रही है। दिन के समय यह आग स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती। लेकिन रात होते ही पहाड़ियों पर टिमटिमाती लपटें आसमान में तारों जैसी नजर आती हैं। जो इसकी भयावहता को दर्शाती हैं। तेज हवाओं के कारण आग का रुख लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां यह जंगलों की ओर फैल रही है। वहीं दूसरी ओर धीरे-धीरे बस्तियों की दिशा में भी बढ़ने लगी है। जिससे आसपास के गांवों के लोगों में डर और असुरक्षा का...