अल्मोड़ा, मार्च 1 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ताड़ीखेत और सल्ट ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। शिविरों में ग्रामीण तमाम मूलभूत सुविधाओं के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से ताड़ीखेत ब्लॉक के सगनेटी और सल्ट के डुंगरा में शिविर लगाया गया। दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सगनेटी के लोगों ने जंगलों जानवरों से फसल बर्बाद होने की शिकायत रखी। साथ ही पानी और सड़क की परेशानी से अवगत कराया। शिकायतों के समाधान के साथ 1471 लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इधर, डुंगरा में गुलदार के आतंक, सड़क, बिजली और पानी की शिकायतों के अलावा प्रमाणपत्रों के नहीं बनने की शिकायत दर्ज हुई। यहां 2396 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने शिविर में ...