जामताड़ा, मार्च 22 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल में रविवार 22 मार्च को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मेमू व डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि जसीडीह-दुमका, बर्द्धमान-आसनसोल, अंडाल-बर्द्धमान, आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-झाझा, झाझा-देवघर, जसीडीह-बांका समेत विभिन्न खंडों में चलने वाली कुल 20 से अधिक मेमू व डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रविवार को रद्द रखा गया है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, देवघर-पटना मेमू को झाझा से चलाया जाएगा, जबकि वास्को द गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस को मधुपुर में ही समाप्त कर दि...