अलीगढ़, मई 13 -- (अच्छी खबर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में ट्रिपिंग, फॉल्ट और घंटों की कटौती से परेशान शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसी एक लाइन में खराबी आने पर पूरा इलाका अंधेरे में नहीं डूबेगा। बिजली विभाग शहर के 10 बड़े बिजलीघरों को डबल सोर्स से जोड़ने जा रहा है, ताकि किसी एक लाइन में फॉल्ट आने पर दूसरी लाइन से तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। डी सेंटर से एएमयू तक करोड़ों रुपये की यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरी होने का लक्ष्य है।

बिजली कटौती और ब्रेकडाउन की समस्या शहर में बिजली कटौती और ब्रेकडाउन की समस्या से राहत दिलाने के लिए बिजली विभाग ने बड़ा नेटवर्क सुधार अभियान शुरू कर दिया है। 33 केवीए के जिन बिजलीघरों पर अभी तक केवल एक ही स्रोत से सप्लाई मिल रही थी, उन्हें अब डबल सोर्स किया जाएगा। इससे तकनीकी खराबी, ब्रेकडाउ...