बोकारो, जून 30 -- बोकारो इस्पात संयंत्र की डी टाइप एवं सीडी टाइप क्वार्टर लाइसेंसिंग स्कीम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वर्तमान आवास आवंटित करने की मांग को लेकर सोमवार को एडीएम बिल्डिंग के समक्ष प्रदर्शन किया गया। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 से लगातार विभिन्न परिपत्रों, बैठकों और व्यक्तिगत वार्ताओं के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं), अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) तथा डायरेक्टर इंचार्ज को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने मांग की कि डी टाइप और सीडी टाइप क्वार्टरों में रह रहे सेवानिवृ...