हरदोई, फरवरी 20 -- -पंचायत सहायक पर कार्रवाई की मांगसांडी, संवाददाता। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम हटाने की प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे एक पंचायत सहायक पर सचिव से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले में सचिव ने बीडीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद के अनुसार बुधवार को दोपहर की पाली में ग्रामसभा निकारी-डिगासर के पंचायत सहायक मुकेश कुमार की ड्यूटी डी-डुप्लीकेशन कार्य के लिए लगाई गई थी। आरोप है कि दिन में कई बार सूचना देने के बावजूद पंचायत सहायक ब्लॉक नहीं पहुंचे। देर रात ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर सचिव ने उन्हें कार्य करने को कहा, जिस पर उन्होंने कथित रूप से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पंचायत सहायक ने फोन कर अपने भाई समेत आधा दर्जन लोगों को बुला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.