अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र रजपाल सोनावां के ग्रामवासी सुनील यादव, विपिन बिहारी पाठक, सरजू प्रसाद, गनेश कुमार, रघुवीर सहित दर्जनों लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्राचीन धरोहर डीह को खोद जाने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत के कुछ लोग विभाग के अधिकारियों से मिल कर चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग की पटाई के नाम पर टीले की अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जब कि इस डीह के कुछ भाग पर पंचायत भवन व सरकारी विद्यालय स्थित है। करीब 15 फीट गहरा खोदाई कर पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.