आजमगढ़, जून 20 -- मेहनगर (आजमगढ़) : बाल विकास परियोजना मेहनगर के तत्वावधान में ग्राम डीहा में शुक्रवार को गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला यादव की अध्यक्षता व मुख्य सेविका लीलावती देवी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता यशवंत सिंह 'गप्पू' ने दौरान 9 शिशुओं का अन्नप्राशन कर चंदन लगाकर आरती उतारी साथ ही 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। साथ ही अन्नप्राशन वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा कपड़ा, कटोरी-चम्मच व ग्लास भेंट किया गया।गर्भवती महिलाओं को मुख्य अतिथि ने कपड़ा व 1000 रुपये उपहार स्वरूप प्रदान किए। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस श्री 'गप्पू' ने कहा कि प्रधान...