डीहपुर गांव में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम डीहपुर में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता नूर बानो की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लखपेड़ागंज निवासी जियाउद्दीन के साथ हुई थी। घटना के समय पति बाहर काम पर था, जबकि नूर बानो अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह जब घर के लोगों ने कमरे में देखा तो नूर बानो का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच शुरू थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.