मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय औराई के खेल मैदान में बुधवार को कोरलहिया व डीहजीवर के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। कोरलहिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 10 ओवर के मैच में कोरलहिया ने 10 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीहजीवर की टीम ने 6.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गुड्डू को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को हजारी भाई, चंदन, शुभम ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- 10 विकेट की जीत के साथ अशोका ज्योति फाइनल में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.