चाईबासा, अप्रैल 30 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान में भीषण गर्मी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों के समय में अस्थायी परिवर्तन किए जाने का अनुरोध किया। इस संबंध में एक औपचारिक ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अत्यधिक तापमान के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए उनके हित में शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चैंबर के महासचिव आयुष दोदराजका, उपाध्यक्ष छोटेलाल तामसोय व कार्...