बोकारो, फरवरी 14 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के कुरुम्बा निवासी ठाकुर प्रसाद ने अपने परदादा केशो धोबी की जमीन का 30 डिसमिल का दाखिल खारिज निरस्त किए जाने पर जिले के उपायुक्त व भूमि सुधार उपसमाहर्ता को पत्र लिखकर जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा है कि खाता संख्या 231, रकवा 1 एकड़ 7 डिसमिल मैं से 30 डिसमिल जमीन अंचल कार्यालय के एक कर्मचारी की मिलीभगत से बांधडीह निवासी अकलू महतो के नाम कर उसकी खारिज दाखिल कर दी गई है। जबकि पहले से इस जमीन पर अंचल कार्यालय में वाद चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...