सिमडेगा, मई 21 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के सोय निवासी प्रमोद साहू ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर मुआवाजे की मांग की है। प्रमोद साहू ने आवेदन के माध्यम से डीसी को बताया कि 18 मई को आई आंधी तूफान से सोय स्थित चाचा नेहरू स्कूल का एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे काफी नुकसान हुआ है। स्कूल के छत का एस्बेस्टस उड़ जाने से बच्चों के पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीसी को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति करने और मुआवाजे देने की मांग किया है। प्रमोद ने बताया कि आंधी तूफान से लगभग स्कूल को 3 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।- यह भी पढ़ें- फसलों या बागों की क्षति होने पर आवेदन करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...