पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार की देर रात में मेदिनीनगर स्थित पलामू केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कैदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे से शुरू हुई छापेमारी रात साढ़े ग्यारह बजे तक चली। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पाया कि जेल परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। अधिकारियों को तत्काल कैमरों की मरम्मत कराने एवं सभी कैमरों को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामा...