लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 की तैयारियों के निमित्त पॉलिटेक्निक कॉलेज,लातेहार स्थित ब्रज गृह एवं मतगणना केंद्र का मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर डीसी ने अधिकारियों को बज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्...