कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिकोडरमा प्रीमियर लीग के नाम पर 25 हजार रुपये लेकर प्रतियोगिता को अधूरे छोड़ने और खिलाड़ियों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने को लेकर डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।इस संबंध में उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि कोडरमा प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली विभिन्न टीमों के टीम फ्रैंचाइजी हैं।कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर कोडरमा प्रीमियर लीग आयोजित करने का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और प्रत्येक टीम से निर्धारित राशि ली गई। पिछले साल जून तक राशि जमा की गई, लेकिन शुरुआती कुछ मुकाबले आयोजित कर यह प्रतियोगिता को पूरा किये बिना अभी तक अधूरा रखा गया है।कहा कि 10 माह बीत जाने के बावजूद प्रतियोगिता को न पूरा कराया गया और न हीं इस...