धनबाद, जून 16 -- डीसी रेलवे लाइन बंदी के विरोध में चले ऐतिहासिक जन आंदोलन की स्मृति में सोमवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में संघर्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल रेल आंदोलनकारियों ने वर्ष 2017 में घोषित रेल बंदी और उसके खिलाफ हुए जन संघर्ष को याद करते हुए भविष्य में जनहित के मुद्दों पर एकजुट रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि 15 जून 2017 की रात केंद्र सरकार द्वारा डीसी लाइन पर रेल परिचालन बंद करने की घोषणा की गई थी। इसके विरोध में क्षेत्र की जनता, सामाजिक संगठनों और आंदोलनकारियों ने व्यापक आंदोलन छेड़ दिया था। कार्यक्रम के दौरान मजदूर नेता एवं पूर्व सांसद एके राय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- मजदूर नेता एके राय की 92वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल, उमेश ऋषि, पेरू भुईयां...