हमीरपुर, अगस्त 4 -- मुस्करा। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को डीसी मनरेगा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा से संबंधित विभिन्न ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को मनरेगा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: डीडीओ ने सितारगंज ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...