बोकारो, दिसम्बर 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो प्रेस क्लब के भवन निर्माण की संभावना प्रबल हो गयी है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो प्रेस क्लब भवन निर्माण प्रक्रिया के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शीघ्रता लाने का निर्देश दिया है। डीसी सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलग-अलग विभाग की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए जिला के सभी कार्यालयों में क्रियाशील शौचालय सुनिश्चित करने को कहा। पुरुष व महिला के लिए अलग अलग शौचालय चिन्हित रहना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन अधिकारी कार्यालय छोड़ने से पूर्व शौचालय का निरीक्षण जरूर करें। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीसी ने कहा है कि बोकारो जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.