रामगढ़, मई 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि । शनिवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान चितरपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। झारखण्ड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज व अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले भर के विभिन्न सुदूरवर्ती व शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों से पहुंचे प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का आधार है, इसे हम सभी को मिलकर पूरी मजबूती से आगे बढ़ाना है। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से मासिक बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया। कार्यशाला के दौरान आद...