सराईकेला, जुलाई 14 -- सरायकेला । 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है।मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव हैं। उन्हें शिक्षा और सुरक्षा के समान अवसर देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह जागरूकता रथ आगामी 9 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। रथ पर लगी आधुनिक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को बालिका शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित कल्याणकारी संदेश व ऑडियो-वीडियो दिखाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के जरिए सीधे आम लोगो...