चतरा, जनवरी 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजनों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए चतरा समाहरणालय से उपायुक्त कीर्तिश्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया। रथ को रवाना करने में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव उपस्थित थे। रथ रवाना के दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस जागरूकता रथ का उद्देश्य लोगों में यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता लाना है। सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं ताकि आमजन सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि इस माह 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न ...