लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से समस्याएं सुनी । जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से स्वास्थ्य बीमा को अप्रूव कराने के संबंध में, बिजली बिल संबंधित, एल पी सी नहीं करने के संबंध में, जमीन का रशीद कटवाने संबंधित जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...