बोकारो, फरवरी 25 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डीसी अजय नाथ झा ने गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत द्वारा जलवायु अनुकूल विकास के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों की सराहना करते हुए मुखिया रामवृक्ष मुर्मू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। कहा कि स्थानीय स्तर पर लो-कार्बन विकास मॉडल को अपनाने की यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे नवाचारों को जिला प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। मालूम हो कि सियारी पंचायत ने अपने अभिनव लो-कार्बन विकास मॉडल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुंबई में आयोजित क्लाइमेट वीक 2026 के दौरान पंचायत की पहल को व्यापक सराहना मिली। मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "पंचायत लीडिंग इंडियाज क्लाइमेट चार्ज" सत्र में झारखंड सहित बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.