जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरईपी, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल एवं भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने विभागवार संचालित योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन की गहन जांच की। उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का भी आकलन किया और पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। लघु सिंचाई विभाग के तहत चल रहे पांच चेकडैम निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं,डीसी ने एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता को सांसद मद (एमपीलैड) से संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने तथा फोटो सहित प्रतिवे...