रांची, मई 20 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कैंप लगाकर कार्य तेजी से पूरा करने तथा सभी पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभुकों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की समीक्षा करते हुए योजनाबद्ध तरीके से रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट सहयोग विलेज, आशा कि...