चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। डीसी मनीष कुमार ने बुधवार को मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला गृह रक्षक समादेष्टा का कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने गृहरक्षक कार्यालय में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, लेखाकर्मी सहित अन्य कर्मियों के आवंटित कार्यों का जायजा लिया। डीसी कुमार ने कार्यालय में संधारित ड्यूटी रोस्टर पंजी, उपस्थिति पंजी, ड्यूटी कमान निर्गत पंजी, विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्ति, अंचल गार्ड, स्थाई ड्यूटी रोस्टर सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में डीसी ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को पारदर्शिता के साथ कर्तव्य निष्पादन के निर्देश दिए। निरीक्षण के अगले चरण में डीसी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित प्रचार-प्रसार कार्य...